शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
समालखापानीपत ब्रेकिंग

Panipat News: वृंदावन ट्रस्ट ने चुलकाना धाम में धूमधाम से मनाया बाबा श्याम का जन्मोत्सव

समालखा: -भव्य शृंगार सेवा के साथ बाबा श्याम को अर्पित किया विशाल केक, श्रद्धालुओं ने किए दर्शनसंवाद न्यूज एजेंसीपानीपत।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
20 नवंबर 2026 को 11:56 am बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
Panipat News: वृंदावन ट्रस्ट ने चुलकाना धाम में धूमधाम से मनाया बाबा श्याम का जन्मोत्सव
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • Panipat News: वृंदावन ट्रस्ट ने चुलकाना धाम में धूमधाम से मनाया बाबा श्याम का जन्मोत्सव।
  • समालखा: -भव्य शृंगार सेवा के साथ बाबा श्याम को अर्पित किया विशाल केक, श्रद्धालुओं ने किए दर्शनसंवाद।
  • इस दौरान ट्रस्ट के सदस्यों ने बाबा श्याम का भव्य शृंगार कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और बाबा के।
  • समालखा से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

समालखा: -भव्य शृंगार सेवा के साथ बाबा श्याम को अर्पित किया विशाल केक, श्रद्धालुओं ने किए दर्शनसंवाद न्यूज एजेंसीपानीपत। वृंदावन ट्रस्ट ने शुक्रवार को चुलकाना धाम स्थित श्याम मंदिर में बाबा श्याम का जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और धूमधाम से मनाया।

इस दौरान ट्रस्ट के सदस्यों ने बाबा श्याम का भव्य शृंगार कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और बाबा के जन्मोत्सव की खुशियों को विशेष बनाने के लिए विशाल केक बाबा श्याम के चरणों में अर्पित किया।

मामले का पूरा विवरण

इसके बाद सभी ने मिलकर केक काटा और बाबा श्याम का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। इससे मंदिर जय श्री श्याम के जयकारों से गूंज उठा।

ट्रस्ट के प्रधान राकेश बंसल और महासचिव हरीश बंसल ने कहा कि बाबा श्याम का जन्मोत्सव मनाना प्रत्येक भक्त के लिए सौभाग्य और आनंद का विषय है। बाबा श्याम की कृपा से जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।

बाबा के जन्मोत्सव पर विशाल केक काटकर बाबा को जन्मदिवस की शुभकामना देकर आशीर्वाद प्राप्त किया और बाबा का शृंगार किया। ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष नवीन गर्ग ने सभी श्रद्धालुओं के सुख, समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

चुलकाना धाम सेवा समिति के पूर्व प्रधान रोशन लाल छोक्कर ने कहा कि मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को दर्शन का अवसर मिले, इसके लिए व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। जन्मोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर अनुभव सिंगला, ईशु गोयल और वरुण सिंगला उपस्थित रहे।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
Panipat News: वृंदावन ट्रस्ट ने चुलकाना धाम में धूमधाम से मनाया बाबा श्याम का जन्मोत्सव | पानीपत लाइव - Panipat Live